मनोरंजन

Jawan Box Office Collection Day 1: ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया बंपर कलेक्शन

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने धमाल मचा दिया है. ‘जवान’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसने देश में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी बना लिया है. यहां तक ​​कि ‘जवान’ ने पहले ही दिन अपनी तूफानी कमाई से ‘पठान’, ‘गदर 2’ समेत कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, आइए यहां जानते हैं कि ‘जवान’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

पहले दिन ‘जवान’ ने की कितनी कमाई?

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज के पहले ही दिन बंपर कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड दिया है. फिल्म ने पहले दिन की कमाई में ‘पठान’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही ‘जवान’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. एडवांस बुकिंग के पहले दिन से ही तहलका मचा रही ‘जवान’ की ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन हिंदी वर्जन में 63 से 65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है और इसके साथ ही इसने ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- By Poll Results Live Updates: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, घोसी सीट पर सबकी निगाहें

‘जवान’ ने तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड.

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ की पहले दिन की कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है. पहले दिन ‘पठान’ ने हिंदी में 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, जवान ने हिंदी वर्जन के लिए पहले दिन भारत में लगभग 63 – 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं – पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में, जवान ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का संग्रह किया, जबकि तीन श्रृंखलाओं में, पठान ने 27 करोड़ रुपये का संग्रह किया. ‘जवान’ ने हिंदी वर्जन में ‘पठान’ से 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की अच्छी बढ़त ले ली है. ‘पठान’ बुधवार को नॉन हॉलीडे पर रिलीज हुई है जबकि ‘जवां’ ‘जन्माष्टमी’ पर रिलीज हुई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

11 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

21 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

28 minutes ago