Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ByPoll Results: घोसी में सपा की बड़ी जीत, तीन पर बीजेपी तो कांग्रेस, TMC और JMM को एक-एक सीट पर मिली जीत

ByPoll Results: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए ये उपचुनाव हुए थे.

विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

ByPoll Results: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई थी. उत्तर प्रदेश की मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. यहां पर बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला था. बीजेपी ने पूर्व मंत्री दारासिंह चौहान को और सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था. दारा सिंह चौहान कुछ दिन पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.

दूसरी तरफ सपा को विपक्षी गठबंधन इंडिया ने समर्थन दिया था. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. ऐसे में ये लड़ाई काफी रोचक नजर आ रही थी. माना जा रहा था इस उपचुनाव के नतीजे इंडिया गठबंधन की आगे की राह को तय करेंगे. देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. त्रिपुरा की दोनों सीटों और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं केरल में एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. पं. बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का जलवा बरकरार दिखा और धुपगुड़ी सीट पर पर उसके उम्मीदवार की जीत हुई. वहीं झारखंड की डुमरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में गई. यूपी की घोसी सीट पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें थीं. मुकाबला सपा से भाजपा में गए दारा सिंह चौहान और सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के बीच था. जहां सपा के सुधाकर सिंह की जीत हुई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital