देश

UP News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पैर दबवाते फोटो वायरल, कांग्रेस बोली- इनकी आंख का सारा पानी सूख गया है

Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस फोटो में वह दो व्यक्तियों से पैर दबवाते दिखाई दे रहे हैं. वह खुद सोफे पर पैर पसार कर बैठे हुए हैं, पैर दबाने वाले जमीन पर बैठकर उनके पैर दबा रहे हैं और मालिश कर रहे हैं. इस फोटो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा हैं और हमला बोलते हुए कहा है कि इनकी आंख का सारा पानी ही सूख गया है.

बता दें कि इससे पहले संजय निषाद तब सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने कीचड़ से बचने की नई तरकीब निकाली थी. दरअसल बारिश के पानी के कारण हुए कीचड़ से बचने के लिए उनके रास्ते में बोरी बिछाई गई थी, उस वक्त भी उनकी फोटो और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और अब पैर दबवाने की फोटो वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है और विपक्षी दल उन पर लगातार हमला बोल रहे हैं. बता दें कि वायरल फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह आराम से सोफे पर बैठे हुए हैं और पैर फैलकर टेबल पर रखा हुआ है और दो लोग पैर दबा रहे हैं.

वह खुद फोन देखते हुए नजर आ रहे हैं जबकि कार्यकर्ता पैर दबाते हुए फोटो खिंचा रहे हैं जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फिलहाल ये फोटो कब की है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है.

ये भी पढ़ें- Mirzapur: विधायक की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक सहित मां-बेटी जख्मी, दिया विवादत बयान, घायलों ने लगाया आरोप

कांग्रेस ने किया ट्विट

इस फोटो को लेकर कांग्रेस ने मंत्री पर जमकर निशाना साधा है और ट्वीट करते हुए लिखा है, “पहचान तो रहे ही होंगे इन्हें आप! मंत्री संजय निषाद.. कार्यकर्ताओं से पांव दबवाकर फोटोशूट करा रहे हैं. ये आए थे, निषादों का भला करने के नाम पर.. मगर, सत्ता की हवा ऐसी लगी कि इनकी आंख का सारा पानी ही सूख गया.”

इससे पहले भी रहे सुर्खियों में

इससे पहले भी संजय निषाद की भांति-भांति के कारनामे वाली फोटो सामने आ चुकी है. इससे पहले खुद ही आरती उतरवाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. वह कुर्सी पर बैठे हुए दिखे थे और माला पहने थे, फिर थाली में दीपक जलाकर उनकी आरती की गई थी. एक कार्यकर्ता ने आरती उतारी फिर दूसरे और फिर तीसरे ने आरती उतारी. इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री संजय निषाद की जमकर आलोचना हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

17 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

20 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

35 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

37 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

49 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

55 minutes ago