देश

Chandrayaan 3 on Moon: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद ISRO सेंटर में कैसा था माहौल, तस्वीरों में देखिए

Chandrayaan-3 successfully launched: आज भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. बुधवार, 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, ISRO के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया. ISRO के चीफ एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताते हुए कहा- PM सर नमस्कार. हमने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. इंडिया इज ऑन द मून.

बता दें कि चंद्रयान-3 को पिछले महीने 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था. उसके 22 दिन बाद 5 अगस्त को यह चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचा था. और, आज 23 अगस्‍त की शाम 6 बजकर 3 मिनट पर यह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया. इस दौरान देश-दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी रहीं. चांद पर लैंडिंग के वक्त ISRO सेंटर में उत्साह और बेचैनी का माहौल रहा.

चंद्रयान की लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और कहा- वी डिड इट यानी हमने कर दिखाया.

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश ही नही बल्कि विदेश में जगह-जगह पर पूजा-पाठ और हवन कराए गए. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई.

जानकारी के मुताबिक, ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रातभर पड़ताल में जुटे रहे. वे लैंडर को इनपुट भेजते रहे, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए.

चंद्रयान-3 के हैं ये 3 पार्ट
चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. 17 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया था. अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा, जबकि लैंडर-रोवर 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे.

यह भी पढ़ें: नहीं चूका चंद्रयान-3, चांद के बाद अब सूरज पर नजर! लैंडिंग के बाद चंद्रयान करने वाला है ये बड़ा काम!

इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी. उन्होंने भगवान को फलों का भोग लगाया था.

पीएम मोदी ने अफ्रीका से फोन करके इसरो के चीफ को बधाई दी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

3 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

9 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

22 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

44 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

53 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago