देश

Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब प्याज के दाम ने रुलाया, दोगुनी हुई कीमत

Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब प्याज की कीमतों ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है. टमाटर के दाम अभी भी इतने नहीं गिरे हैं कि बजट में आ सके लेकिन फिर भी जहां टमाटर 200 से 250 रुपए किलो तक बिके. वहीं अब इनका रेट गिरकर 80 रुपए किलो आ गया है. वहीं प्याज जो कि अभी तक 20 रुपए किलो थी, उसके दाम अचानक बढ़कर 40 से 50 रुपए किलो पहुंच गए हैं. सब्जी बेचने वालों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम 60 से 80 रुपए किलो तक जा सकते हैं.

अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां टमाटर 80 रुपए किलो और प्याज अभी 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा है. नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया को भारत सरकार की ओर से निर्देश दिया गया था कि लोगों को सस्ते टमाटर वैन के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर उपलब्ध कराया जाएं. हालांकि ये वैन फिलहाल हर ग्राहकों की जरुरत को पूरा नहीं कर सकी और लोगों को महंगे टमाटर खरीद कर ही काम चलाना पड़ा. वहीं अब तेजी से बढ़ते प्याज के दाम भी चिंता का विषय बन गए हैं. बुधवार की सुबह प्याज का दाम 40 रुपए किलो पहुंच गया है तो वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण लोग गिली प्याज खरीदने को मजबूर हैं जो कि जल्दी खराब हो जा रही है.

ये भी पढ़ें- अब एक बार नहीं बल्कि साल में 2 बार होंगे बोर्ड एग्जाम, बदल जाएगा परीक्षा का पूरा पैटर्न

वैन दे रही है प्याज

हालांकि महंगी प्याज को देखते हुए दिल्ली एनसीआर में भारत सरकार के निर्देश पर एनसीसीएफ की ओर से 25 रुपए किलो प्याज वैन के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है. इस योजना के लखनऊ में भी शुरू करने के ऊपर विचार किया जा रहा है. हो सकता है कि, इस सप्ताह के अंत तक प्याज वैन लखनऊ में भी लोगों को सस्ती प्याज मुहैया करा सके. अगर ये योजना लखनऊ में भी शुरू होती है तो एक व्यक्ति को दो किलो प्याज खरीदने तक ही अनुमति होगी. इससे ज्यादा प्याज नहीं मिलेगी. यानी जिस तरह वैन के जरिए टमाटर रोजाना 10 से 15 क्षेत्रों में सस्ते दाम में बेचा गया, ठीक उसी तरह प्याज को भी लोगों तक पहुंचाने की योजना है. लखनऊ के एनसीसीएफ के निदेशक अजय सिंह कहते हैं कि, भारत सरकार की ओर से लखनऊ के लिए प्याज वैन चलाने के आदेश का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. आदेश मिलने के बाद ही लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि लोगों को सस्ते टमाटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

11 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

24 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

29 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

30 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago