देश

Dussehra 2023: इटावा के दशहरा महोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, आजम के एनकाउंटर वाले बयान पर साधा निशाना

-शिवांग तिमोरी

Dussehra 2023: दशहरे की धूम पूरे प्रदेश में देखी जा रही है. जगह-जगह रावण दहन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और मेले का आयोजन किया गया है. क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के दशहरा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर इटावा पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ठाकुर जयवीर सिंह ने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा है. पत्रकारों से बात करते हुए आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर कहा कि अगर आजम साहब डर रहे हैं तो दाल में कुछ काला है. इसी के साथ उन्होंने पूरे देश और प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी है.

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दसवीं का पावन अवसर है. अन्याय पर न्याय की जीत को पूरे देश और प्रदेश में खुशियों के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन पर्व पर पूरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. इस मौके पर उन्होंने मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान कि, देश में और बाहर कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं के सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “निश्चित रूप से हर समय, हर काल में पॉजिटिव सोच के लोग की बहुतायत रहती है तो वहीं पर कुछ लोग ऐसे होते ही हैं जो देश को नीचा दिखाने के लिए देश की प्रगति में बाधक बनने का प्रयास करते हैं. इसी की ओर मोहन भागवत जी ने इंगित किया है.

ये भी पढ़ें– UP Politics: “…सपने देखने का अधिकार सबको है” सपा खेमे से अखिलेश को भावी पीएम बताए जाने पर भूपेंद्र चौधरी ने ली चुटकी

कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई

आजम खान के एनकाउंटर को लेकर डर वाले बयान के सवाल पर जयवीर सिंह ने कहा, “न्याय का और कानून का उत्तर प्रदेश में शासन है. किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है. यदि आजम साहब डर रहे हैं तो कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है.” इसी के साथ उन्होंने कहा,”उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित है. जो गलत करेगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.”

गठबंधन के हाथ-पांव छिन्न-भिन्न न हो जाएं

वहीं अखिलेश यादव के भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर को लेकर किए गए सवाल पर जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख के साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिन में सपने देखने में कोई घाटा है क्या कोई घाटा नहीं है. प्रधानमंत्री कह लो, मुख्यमंत्री कह लो, क्या होगा? इसी के साथ इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि, आज ज्यादा चिंता इंडिया गठबंधन के लोगों को है कि लोकसभा चुनाव आते-आते गठबंधन की एक-एक टांग और हाथ छिन्न भिन्न न हो जाये. इसी के साथ इजरायल वॉर पर कहा कि, इजरायल पर आतंकवादी अटैक हुआ, निर्मम हत्या कर दी गई. आतंकी हमले का शिकार इजरायल हुआ है तो निश्चित रूप से इजरायल को उस हमले का जवाब देने का पूरा हक है. इसको जाति, संप्रदाय की नजर से नहीं देखना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

20 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago