देश

Ambedkar Nagar: दुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते समय जमीन पर गिरा युवक, मौत

Ambedkar Nagar: दुर्गा पूजा पंडाल और गरबा डांस के दौरान मौत का आंकड़ा बढ़ा है. ताजा मामला यूपी के अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) जिले से सामने आई है. यहां पर एक युवक दुर्गा पूजा पंडाल के सामने भक्ति गीत पर डांस कर रहा था. उसके साथ उसके दोस्त व अन्य लोग भी डांस कर रहे थे, लेकिन वह अचानक गिर गया और फिर नहीं उठा. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद से कार्यक्रम स्थल से लेकर मृतक के घर तक कोहराम मच गया है.

घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव से सामने आई है. यहां स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल के सामने गांव निवासी युवक मुलायम राजभर (34) अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था. डांस करते-करते कुछ देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा. पहले तो उपस्थित लोग कुछ समझ नहीं सके लेकिन उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक है. वहीं खबर सामने आ रही है कि परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को हुई है. मृतक मुलायम के पिता धर्मराज दूरसंचार विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं. वहीं इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि उनको किसी बीमारी की जानकारी नहीं थी. परिजनों का कहना है कि मुलायम की मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Dussehra 2023: चार पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा है मेरठ का यह मुस्लिम परिवार, दशहरे में होता है लाखों का व्यापार

बता दें कि हाल ही में गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई थी. यहां पर नवरात्र के दौरान गरबा खेलते वक्त 24 घंटे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. एक मामला कपड़वंज से सामने आया था, जहां गरबा खेलते वक्त 17 साल के युवक की मौत हो गई थी और वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. इसी तरह गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हुई घटनाओं में 13 से 55 साल तक के लोगों की मौत की खबर ने सबको सकते में डाल दिया था और ये सभी मौते हार्ट अटैक से होनी बताई गई थी. फिलहाल हाल के दिनों में इस तरह की खबरों में तेजी आई है, जो कि चिंता का विषय है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago