देश

कन्या पूजन पर सियासत, CM शिवराज का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, बोले- ‘टंचमाल’ बोलने वाले बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में सियासी गर्मी काफी हाई हो गई है. अब कन्या पूजन को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू गई है. नवमी के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन और भोज आयोजित किया था. इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे सीएम शिवराज की नौटंकी बता दिया था. इसके बाद से प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज ने इस पर कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने दिग्विजय सिंह को पुराने बयान की याद दिलाते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लड़कियों को टंचमाल कहने वाले कभी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते है.

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि, ”बेटियों की पूजा सनातन का संस्कार है और दिग्विजय सिंह उसे नाटक-नौटंकी बता रहे हैं. सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते दिग्विजय इतने निचले स्तर पर चले गए है कि उन्हें बेटियों के सम्मान से भी तकलीफ होने लगी है. पूरा देश बेटियों का भंडारा कर रहा है, उनकी पूजा कर रहा है. क्या यह नौटंकी है?”

शिवराज सिंह का हमला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैंने भी बेटियों की पूजा की, ”मैं तो रोज बेटियों की पूजा करता हूं. लेकिन दिग्विजय जी, आप बेटियों की पूजा को नाटक नौटंकी कहते हैं. आप जैसी घटिया सोच वाले बेटियों की पूजा और सम्मान सहन नहीं कर पाते. मैं बेटियों और बहनों की पूजा करता रहूंगा, जिससे समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान बड़े. बहनों की पूजा के लिये नैतिक साहस चाहिए और ये वही कर सकता है जिसमें भारतीय संस्कार हों. बहन-बेटियों को ‘टंचमाल’ और ‘आइटम’ कहने वाले कभी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते. मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया जवाब दें, क्या वे भारत में बेटियों की पूजा के खिलाफ हैं? कांग्रेस अपना स्टैंड साफ करें क्या वो बहन-बेटियों की पूजा के खिलाफ है.”

यह भी पढ़ें-  पहले कलमनाथ की जीत के लिए कराया हनुमान चालीसा का पाठ तो अब सद्बुद्धि के लिए…, टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता का गजब प्रदर्शन

दिग्विजय ने क्या कहा था

बता दें कि शिवराज सिंह के कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि इससे ज्यादा नौटंकी करने वाला मुख्यमंत्री मैंने आजतक नहीं देखा. अब प्रधानमंत्री भी इससे खतरा महसूस करते होंगे कि मुझसे से बड़ी नौटंकी करने वाला कैसे हो गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

23 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago