आरोपी सपा विधायक राहुल लोधी
सूरज यादव
Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के राय बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एडीजी के आदेश पर सपा विधायक राहुल लोधी और उनके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. उनके ऊपर नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए ऐठने के साथ ही रुपए मांगने के लिए धमकी देने का भी आरोप लगा है. राहुल लोधी हरचंदपुर विधानसभा से सपा विधायक हैं.
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित राम नरेश की तहरीर पर खीरो थाने की पुलिस ने सपा विधायक सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में सपा नेता पर सरकारी नौकरी के नाम पर धन उगाही और फर्जी हस्ताक्षर करके ज्वाइनिंग लेटर देने का आरोप लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद सपा खेमे में खलबली मची हुई है. बता दें कि मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर पीड़ित राम नरेश ने आरोप लगाया है कि, सपा विधायक के साथ ही उनके भाई और साले के ऊपर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 9 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं. आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी सपा विधायक के ही विधानसभा क्षेत्र का है.
पीड़ित राम नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी है कि, वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में उसने राहुल लोधी को 15 लाख रुपए बतौर कर्ज दिया था और उस समय राहुल लोधी की पत्नी कंचन लोधी भाजपा के टिकट पर चुनाव में हार गई थी. राम नरेश की माने तो राहुल लोधी ने कहा था कि भाई की भारतीय खाद्य निगम में सरकारी नौकरी लगवा देंगे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उसके भाई धर्मपाल को कई महीनों तक लखनऊ और बाराबंकी के चक्कर कटवाए. काफी समय बाद हमें पता चला की हमें गुमराह किया जा रहा है.
इसमें आगे कहा गया है कि वर्ष 2022 में राहुल लोधी चुनाव जीत गए, जिसके बाद हमने पैसे मांगना शुरू किया तो विधायक ने एक बार 3 लाख और 2 बार 6-6 लाख के चेक दिए जो बाउंस हो गया. जब उनसे इस बाबत शिकायत की गई तो वह हमें जान से मारने की धमकी देने लगे और कहने लगे पैसे नहीं देंगे. इसी के साथ पीड़ित ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की तहरीर हमने खीरो थाने में भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद डीजीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई. पीड़ित ने बताया कि फिलहाल रायबरेली पुलिस ने एडीजी के आदेश पर तहरीर के आधार पर सपा विधायक राहुल लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तो वहीं पुलिस का कहना है कि, मामले की छानबीन की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…