Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rae Bareli: सपा विधायक राहुल लोधी पर मुकदमा दर्ज, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और जालसाजी का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि राहुल लोधी ने 15 लाख रुपए बतौर कर्ज लिया और चुनाव जीतने के बाद जब रुपए वापस मांगे तो दो बार में चेक दिया जो बाउंस हो गया.

आरोपी सपा विधायक राहुल लोधी

सूरज यादव

Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के राय बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एडीजी के आदेश पर सपा विधायक राहुल लोधी और उनके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. उनके ऊपर नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए ऐठने के साथ ही रुपए मांगने के लिए धमकी देने का भी आरोप लगा है. राहुल लोधी हरचंदपुर विधानसभा से सपा विधायक हैं.

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित राम नरेश की तहरीर पर खीरो थाने की पुलिस ने सपा विधायक सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में सपा नेता पर सरकारी नौकरी के नाम पर धन उगाही और फर्जी हस्ताक्षर करके ज्वाइनिंग लेटर देने का आरोप लगा है. इस घटना के सामने आने के बाद सपा खेमे में खलबली मची हुई है. बता दें कि मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर पीड़ित राम नरेश ने आरोप लगाया है कि, सपा विधायक के साथ ही उनके भाई और साले के ऊपर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 9 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं. आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी सपा विधायक के ही विधानसभा क्षेत्र का है.

तहरीर में पीड़ित ने बताई पूरी बात

पीड़ित राम नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी है कि, वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में उसने राहुल लोधी को 15 लाख रुपए बतौर कर्ज दिया था और उस समय राहुल लोधी की पत्नी कंचन लोधी भाजपा के टिकट पर चुनाव में हार गई थी. राम नरेश की माने तो राहुल लोधी ने कहा था कि भाई की भारतीय खाद्य निगम में सरकारी नौकरी लगवा देंगे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उसके भाई धर्मपाल को कई महीनों तक लखनऊ और बाराबंकी के चक्कर कटवाए. काफी समय बाद हमें पता चला की हमें गुमराह किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- “कौन क्या कहता है, फर्क नहीं पड़ता…”, NDA में शामिल होने की अटकलों पर बोले नीतीश- हमने ही विपक्षी गठबंधन को एकजुट किया

इसमें आगे कहा गया है कि वर्ष 2022 में राहुल लोधी चुनाव जीत गए, जिसके बाद हमने पैसे मांगना शुरू किया तो विधायक ने एक बार 3 लाख और 2 बार 6-6 लाख के चेक दिए जो बाउंस हो गया. जब उनसे इस बाबत शिकायत की गई तो वह हमें जान से मारने की धमकी देने लगे और कहने लगे पैसे नहीं देंगे. इसी के साथ पीड़ित ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की तहरीर हमने खीरो थाने में भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद डीजीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई. पीड़ित ने बताया कि फिलहाल रायबरेली पुलिस ने एडीजी के आदेश पर तहरीर के आधार पर सपा विधायक राहुल लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तो वहीं पुलिस का कहना है कि, मामले की छानबीन की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital