देश

Delhi liquor Case: ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, आरोपी को बचाने के लिए 5 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने ईडी के एक अधिकारी को 5 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर पर आरोप है कि दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी अमनदीप सिंह ढिल्ल से उसने 5 करोड़ की रिश्वत ली थी. असिस्टेंट डायरेक्टर पवन खत्री समेत दो अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया था. जिसकी जांच के बाद खत्री को गिरफ्तार किया गया है.

ईडी की सिफारिश पर CBI ने दर्ज की थी FIR

सीबीआई ने ईडी की सिफारिश पर असिस्टेंट डायरेक्टर पवन खत्री और अपर डिविजनल क्लर्क नितेश कोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके अलावा इसी मामले में एयर इंडिया के कर्मचारी दीपक सांगवान अमदीप सिंह ढिल्ल के अलावा क्लेरिजेस होटल के सीईओ और अन्य लोग शामिल हैं.

आरोपी को बचाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए

ईडी की तरफ से की गई शिकायत के मुताबिक, व्यवसायी अमनदीप सिंह ढिल्ल और बीरेंद्र पाल सिंह ने शराब नीति मामले में चल रही जांच के आरोपियों को बचाने के लिए 2022 से लेकर 2023 के बीच प्रवीण वत्स को 5 करोड़ रुपये दिए थे. ईडी को दिए अपने बयान में प्रवीण वत्स ने कहा था कि दीपक सांगवान ने उन्हें कुछ पैसे दिए थे, उसके बदले अमनदीप ढल्ल को गिरफ्तारी से बचाने में मदद करने का भरोसा दिलाया था. जिसके बाद प्रवीण वत्स को दीपक सांगवान ने पवन खत्री से मिलवाया था.

यह भी पढ़ें- China ने फिर लिया भारत से पंगा, G20 बैठक से पहले जारी किया नया MAP, लद्दाख से लेकर अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा

दीपक सांगवान की तरफ से दिए गए आश्वासन बाद प्रवीण वत्स ने 50-50 लाख रुपये की 6 किस्तों में तीन करोड़ रुपये अमन ढिल्ल से लिए थे. जिसके बाद दीपक सांगवान ने प्रवीण वत्स को बताया था कि दो करोड़ रुपये और देने के बाद आरोपी का नाम लिस्ट से बाहर किया जा सकता है. जिसके बाद दो करोड़ रुपये चार किस्तों में दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

7 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

8 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

14 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

21 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

22 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

35 minutes ago