देश

Madhya Pradesh: जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच को CBI ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, गुटका कारोबारी से लिए थे सात लाख रुपये

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर और चार निरीक्षकों को गुटका कारोबारी से सात लाख रुपये की रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले सहित चार इंस्पेक्टरों को रंगेहाथों दबोच लिया और पूछताछ जारी है. इनके कार्यालय से 21 लाख रुपये मिलने की बात भी सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के दौसा के रहने वाले त्रिलोक चंद सेन ने दमोह के पास नोहटा में पान मसाला फैक्ट्री डाली थी.

फैक्ट्री को दोबारा चालू कराने के लिए मांगी थी एक करोड़ की रिश्वत

इसी साल 19 मई को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा और उनसे 10 लाख रुपए का कर बकाया बताते हुए रिकवरी निकाली, इसके चलते फैक्टरी बंद थी. उसके बाद सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों और कारोबारी त्रिलोक चंद्र के बीच सौदा हुआ और जीएसटी के अधिकारियों की ओर से एक करोड़ की मांग हुई, लेकिन मामला कम में तय हुआ. 25 लाख रुपए व्यापारी पहले दे चुका था और सात लाख देने की बात पर उसने सीबीआई में शिकायत की.

रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा

त्रिलोक चंद ने मीडिया को बताया कि उसने परेशान होकर अधिकारियों की शिकायत सीबीआई से की. इसके बाद डिप्टी कमिश्नर कामले और उनके साथियों को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई, जिसके तहत रसल चौक के करीब स्थित कार्यालय में मंगलवार शाम को उसने पान मसाले के थैले में सात लाख रुपये अपने मैनेजर को भेजे. जैसे ही रुपए डिप्टी कमिश्नर को दिए गए, सीबीआई की टीम ने आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें-Jharkhand : बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बाबूलाल मरांडी का बड़ा एलान, बोले- सरकार बनने पर लागू करेंगे NRC

सीबीआई ने ऑफिस से डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले के अलावा चार इंस्पेक्टर को दबोच लिया. सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस दौरान उनके दफ्तर से 21 लाख रुपए मिलने की बात भी सामने आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

CBI Officers, GST Deputy commissioner, Madhya Pradesh, GST Department, CBI, Bribe,

Shailendra Verma

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

10 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

11 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

15 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

21 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

38 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

1 hour ago