नांदेड: विशेष न्यायाधीश, पीसी एक्ट मामलों की अदालत, भोकर ने आज एक भ्रष्टाचार के मामले में दो आरोपियों सुरेश तोपाजी सिंगेवार (तत्कालीन मेल ओवरसीयर, डाक विभाग, भोकर, नांदेड) और ओमप्रकाश गंगाधर स्वामी (तत्कालीन ग्रामीण डाक सेवक, सोनार पोस्ट ऑफिस) को 4 वर्ष की सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है.
सीबीआई ने यह मामला 7 मई 2015 को दर्ज किया था, जिसमें आरोप था कि सुरेश सिंगेवार ने शिकायतकर्ता से ₹15,000 की अवैध रिश्वत मांगी थी. यह रिश्वत शिकायतकर्ता की एक गलती के लिए विभागीय कार्रवाई न करने के एवज में मांगी गई थी.
सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹7,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. इस मामले में सीबीआई ने 24 नवंबर 2015 को विशेष न्यायाधीश की अदालत, भोकर में आरोपपत्र दायर किया था. मुकदमे की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें 4 साल की सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई.
ये भी पढ़ें: ‘विकसित भारत’ सपने के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर विजन को साकार करने में पूर्वोत्तर अहम: प्रधानमंत्री कार्यालय
-भारत एक्सप्रेस
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…