क्राइम

Ranchi News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चाकू घोंपकर बेरहमी से मारा, 10 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी

Ranchi Murder News: झारखंड में रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना उजागर हुई है. यहां एक औरत ने अपने प्रेमी शाहिद के साथ मिलकर अपने पति की निर्ममता से हत्‍या करा दी. संवाददाता ने बताया कि यह घटना 19 मई को सर्वोदयनगर रोड नंबर 8 में अंजाम दी गई थी.

जानकारी के मुताबिक, सर्वोदयनगर रोड नंबर 8 में तनु लकड़ा नाम की महिला ने अपने प्रेमी शाहिद और उसके साथी सतीश बैठा के साथ मिलकर अपने पति रमेश उरांव की चाकू मारकर हत्या कर दी. शुरूआत में ये पता नहीं चला था कि रमेश को किसने मारा है, इसका खुलासा अभी हुआ है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमेश की सांसें चल रही थीं, और इलाज के दौरान रिम्स में उनकी मौत हो गई. रांची पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. रांची एसएसपी चन्दन सिन्हा ने बताया कि यह जघन्य हत्या की साजिश थी, जिसमें मृतक की पत्नी मुख्य आरोपी है.

एसएसपी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी. इस बीच, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता को देखते हुए लोग कानून पर भरोसा जता रहे हैं.

यह भी पढ़िए: कैब ड्राइवर ने कार के बोनट पर बैठे व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने कर दिया इलाज…देखें वीडियो

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड, अगस्त में 108% बढ़ी सेल्स

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

8 seconds ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

4 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

8 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

42 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

42 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

46 minutes ago