CBI Raid: सीबीआई ने आज ऑपरेशन चक्र के तहत बड़ा एक्शन लिया है और 11 राज्यों के 76 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी कर इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है. दिल्ली हिमाचल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा समेत अन्य राज्यों बड़ी धरपकड़ की है. सीबीआई के अधिकारियों ने इस दौरान साइबर क्राइव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके पास अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं.
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस केस में 5 मामले दर्ज किए हैं. खास बात यह है कि सीबीआई की यह कार्रवाई अमेजन माइक्रोसॉफ्ट की शिकायतों पर की गई गहै. सीबीआई के मुताबिक तलाशी के दौरान 32 मोबाइल फोन, 48 लैपटॉप, दो सर्वर की तस्वीरें, 33 सिम कार्ड और पेन ड्राइव जब्त किए हैं.
यह भी पढ़ें-आप नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI ने किया विरोध
सीबीआई द्वारा मिल जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने ई बैंक खातों को भी फ्रीज करने के साथ ही 15 ईमेल खातों की डिटेल को भी जब्त किया है. इसमें आरोपियों की उस साजिश का भी पता चला है जिससे वो लोगों को ठगने का काम करते हैं.
बता दें कि ऑपरेशन चक्र-II के अंतर्गत टारगटेड मामलों में इंटरनेशनल टेक स्पोर्ट फ्रॉड स्कैम के दो मामले भी सामने आए हैं. आरोपी 5 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 9 कॉल सेंटरों का संचालन कर रहे थे और टेक्नीकल स्पोर्ट प्रतिनिधियों के रूप में खुद को पेश करके आर्गेनाइज्ड तरीके से विदेशी नागरिकों को शिकार बनाते थे.
-भारत एक्सप्रेस
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…