देश

आप नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, ED ने किया विरोध

Delhi Liquor Case: आप नेता संजय सिंह की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. ईडी की ओर से ASG एस वी राजू ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली संजय सिंह की याचिका का विरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि याचिका निराधार है. संजय सिंह के कोई मूल अधिकार का हनन नहीं हुआ है. याचिका खारिज होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चुकी संजय सिंह प्रभावशाली आदमी है. इसलिए डर के चलते दिनेश अरोड़ा ने अपने पहले दिए बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया. लेकिन बाद में उसने संजय सिंह का नाम लेकर उनकी भूमिका के बारे में बताया है.

संजय सिंह के घर से मिला डॉक्यूमेंट

दिनेश अरोड़ा का ओरिजनल बयान जो ईडी के दफ्तर में था, उसकी इमेज संजय सिंह के पास मिली. संजय सिंह के घर पर छापेमारी के दौरान 3 पेज का डॉक्यूमेंट उनके घर से मिला, जो अरेस्ट मेमो में भी शामिल है. संजय सिंह पर सीधे तौर पर रिश्वत की रकम लेने का मामला बनता है. प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस बनता है.

यह भी पढ़ें: एक फाइल ने खोल दी शराब घोटाले की पोल…आखिर कैसे सिसोदिया के बाद संजय सिंह पर ED ने कसा शिकंजा?

संजय सिंह पर क्या है आरोप?

ED ने रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की गई. इसी शराब नीति घोटाले के आरोपी की लिस्ट में संजय सिंह की पार्टी के सहयोगी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं. वह फिलहाल इसी केस के चलते जेल में भी बंद हैं. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और उत्पाद शुल्क मंत्री को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए पहली बार 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago