देश

यूजीसी नेट-2024 परीक्षा से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने दर्ज किया FIR

केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) ने आज गुरुवार को 18 जून को आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. सीबीआई ने बताया कि शिक्षा विभाग के सचिव से प्राप्त शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 120 बी और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को 19.06.2024 को केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इनपुट मिले थे कि 18 जून को देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट -2024 परीक्षा की अखंडता से समझौता किया गया हो सकता है.

शिक्षा मंत्रालय ने रद्द की परीक्षा

परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और पवित्रता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के लिए, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी जाए. वहीं अब इसके लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी. यूजीसी के चेयरमैन ममीडाला जगदीश कुमार ने बताया कि देश भर के 317 शहरों में आयोजित इस परीक्षा में 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से 81 प्रतिशत ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, तिहाड़ से कल आ सकते हैं बाहर

यूजीसी-नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘सहायक प्रोफेसर’ के साथ-साथ ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है. यूजीसी-नेट का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

48 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago