खेल

भारतीय टीम ने डेविड जॉनसन की याद में हाथों पर काली पट्टी बांधी

T20 World Cup 2024, India vs Afghanistan: भारतीय टीम ने पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की याद में हाथों में काली पट्टी बांधकर अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ के मुकाबले में खेले. जॉनसन का गुरूवार को बेंगलुरु में 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. टॉस होने के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा,“टीम इंडिया पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की याद में हाथों पर काली पट्टी पहनेगी.”

जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट खेले और तीन विकेट हासिल किए. वह 1990 के दशक में कर्नाटक के जवागल श्रीनाथ, डोडा गणेश और प्रसाद के घातक तेज आक्रमण का हिस्सा थे. 1995-96 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में केरल के खिलाफ 10 विकेट लेने के बाद वह सुर्खियों में आए. उनके 10-152 के आंकड़े ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और चोट के कारण श्रीनाथ के बाहर होने के बाद उन्होंने 1996 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया. उन्होंने कथित तौर पर मैच में 157.8 किमी प्रति घंटे की गति भी निकाली.

भारत के लिए उनकी दूसरी उपस्थिति उस वर्ष के अंत में डरबन में बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी. उन्होंने अपने करियर के आखिरी भारतीय मैच में तीन विकेट लिए जिसमें हर्शल गिब्स और ब्रायन मैकमिलन के विकेट शामिल थे. 39 प्रथम श्रेणी मैचों में, उन्होंने 125 विकेट हासिल किए, जबकि 33 लिस्ट ए मैचों में, उन्होंने 41 शिकार किए.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 में इंग्लैंड की शानदार शुरुआत, सॉल्ट और बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago