Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CBI ने जूनियर इंजीनियर को ₹4.5 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, मुंबई और रुड़की में छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने GE (NW), NOFRA, मुंबई में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को ₹4.5 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. यह रिश्वत लंबित बिल पास कराने के लिए मांगी गई थी.

CBI

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए GE (NW), NOFRA, मुंबई में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (JE) को ₹4.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत फर्म के लंबित बिलों को पास करने के एवज में मांगी गई थी.

CBI ने इस मामले में 5 जून 2025 को एक लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जूनियर इंजीनियर ने उसके फर्म के लंबित भुगतान को पास करने के लिए ₹5.5 लाख की रिश्वत की मांग की थी. बाद में बातचीत के बाद यह रकम ₹4.5 लाख तय हुई.

6 जून को कोर्ट में पेशी, 9 जून तक पुलिस हिरासत में

CBI ने इस शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और आरोपी को 05 जून को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को 6 जून 2025 को माननीय विशेष न्यायाधीश, मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 09 जून 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

CBI ने इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई और उत्तराखंड के रुड़की स्थित आरोपी के घर और कार्यालय परिसरों पर भी तलाशी अभियान चलाया है. CBI के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया ‘भारतीय भाषा अनुभाग’ का उद्घाटन, भाषाई विविधता को बढ़ावा देने की पहल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital