देश

CAPF के आधुनिकीकरण और कल्याण के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल, 1,523 करोड़ रुपए की योजना लागू

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एनएसजी और एसएसबी, के लिए आधुनिकीकरण योजना-4 शुरू की है. इस योजना का बजट 1,523 करोड़ रुपए है, जिसकी कार्यान्वयन अवधि 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2026 तक है. इसका उद्देश्य बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक हथियार, संचार प्रणाली, सुरक्षात्मक उपकरण, निगरानी और सीमा सुरक्षा सिस्टम, प्रशिक्षण सामग्री, बख्तरबंद और विशेष वाहनों की खरीद है.

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सशक्त

गृह मंत्रालय ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित किया है, जिसके तहत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ‘साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन’ शुरू किया गया है. इसमें खासतौर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज की जा सकती है. 2021 में सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग और मैनेजमेंट सिस्टम (सीएफसीएफआरएमएस) लॉन्च किया गया, जिससे अब तक 5,489 करोड़ रुपए से अधिक की रकम बचाई गई है.

साइबर फ्रॉड पर नियंत्रण

वहीं, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 भी चालू है. अब तक 9.42 लाख से ज्यादा सिम कार्ड और 2,63,348 आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए गए हैं. राष्ट्रीय साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला ने 12,460 से अधिक मामलों में जांच सहायता दी है. क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को देश के 17,712 थानों में लागू किया गया है. इसके साथ ई-फॉरेंसिक, ई-अभियोजन, ई-न्यायालय और ई-जेल को भी जोड़ा गया है.

कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध

इसके अलावा, 2019 से अब तक 16,364 नए मकान बनाए गए, जिससे कुल मकानों की संख्या 1,33,845 हो गई है और आवास संतुष्टि स्तर 48.80 प्रतिशत है. सीएपीएफ ई-आवास पोर्टल के जरिए 6,59,155 कर्मियों का पंजीकरण हुआ और 1,31,519 को घर आवंटित हुए. आयुष्मान सीएपीएफ योजना के तहत 2,006 सीजीएचएस और 32,100 पीएम-जेएवाई अस्पतालों में कैशलेस इलाज उपलब्ध है. अब तक लगभग 41 लाख पहचान पत्र जारी हुए हैं.

राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि ये कदम सीएपीएफ कर्मियों की क्षमता, सुरक्षा और कल्याण को मजबूत करेंगे.

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने 18वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड को किया संबोधित, बोले-भारत रिसर्च के क्षेत्र में कर रहा अरबों डॉलर का निवेश

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

11 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago