खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें इंटरनेशनल ओलंपियाड की शुरुआत मंगलवार से हो गई. इसका आयोजन 21 अगस्त तक होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र की ओर से मुंबई के वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कराया जा रहा है. ओलंपियाड में देश-विदेश के छात्र हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने इस आयोजन के लिए भारत का आभार जताया. विभिन्न देशों से आए छात्रों ने इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईओएए) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश की सराहना की.
कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड में विश्वभर से आए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की आधुनिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने लद्दाख में 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची खगोलीय वेधशालाओं में से एक का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भारत वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और युवाओं के दिमाग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र में अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है.
ओलंपियाड में भाग ले रहे सुमंत गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, “यह एस्ट्रोनॉमी का ओलंपियाड है, जिसमें कई देश हिस्सा ले रहे हैं. मुझे गर्व है कि मैं मेजबान भारत से हूं. पीएम मोदी ने इस ओलंपियाड को लेकर बहुत जागरूकता फैलाई है. इसमें अवॉर्ड के तौर पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिलते हैं. इसमें हमें बहुत मजा आ रहा है.”
मलेशिया के याहिया ने बताया, “यहां कई देशों से उभरते हुए एस्ट्रोनॉमर्स और एस्ट्रोफिजिक्स के प्रतिभागी मौजूद हैं. मैं पीएम मोदी की बातों से बेहद प्रभावित हूं.”
स्लोवाकिया के फिलिप्स जावास्की ने कहा, “मैं इस इवेंट का हिस्सा बनने से बहुत खुश हूं. भारत का आतिथ्य संस्कार मुझे बेहद प्रभावित करता है. मैं पीएम मोदी की बातों से बेहद प्रेरित हुआ. हमें इससे बहुत कुछ सीखने को मिला है. श्रीलंका के एक छात्र ने कहा, “मैं पहली बार ओलंपियाड में हिस्सा ले रहा हूं. मैं और मेरी टीम इस आयोजन के लिए भारत का शुक्रिया अदा करते हैं. पीएम मोदी की बातें बेहद प्रेरणादायक थीं.”
ये भी पढ़े: सीएपीएफ के आधुनिकीकरण और कल्याण के लिए सरकार की बड़ी पहल, 1,523 करोड़ रुपए की योजना लागू
भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…