देश

‘भारत एक्सप्रेस’ के एक साल पूरे होने पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता को चेयरमैन उपेन्द्र राय ने किया सम्मानित

आज ही के दिन ठीक एक साल पहले सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत हुई थी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाता है.

चैनल के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर बराबर ध्यान किया जाता है. यही कारण है कि भारत एक्सप्रेस चैनल और डिजिटल दोनों क्षेत्रों में विगत एक सालों में तेजी से बढ़ा है.

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चैनल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की. वहीं वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता को उपेन्द्र राय ने बुके देकर सम्मानित किया. चैनल के एक साल पूरे होने पर शाम को दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें मीडिया और राजनीति के अलावा तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा है.

Rohit Rai

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago