Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भारत एक्सप्रेस’ के एक साल पूरे होने पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता को चेयरमैन उपेन्द्र राय ने किया सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चैनल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की.

आज ही के दिन ठीक एक साल पहले सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत हुई थी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाता है.

चैनल के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर बराबर ध्यान किया जाता है. यही कारण है कि भारत एक्सप्रेस चैनल और डिजिटल दोनों क्षेत्रों में विगत एक सालों में तेजी से बढ़ा है.

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चैनल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की. वहीं वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता को उपेन्द्र राय ने बुके देकर सम्मानित किया. चैनल के एक साल पूरे होने पर शाम को दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें मीडिया और राजनीति के अलावा तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों का जमावड़ा लगा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest