टी20 वर्ल्ड कप (फोटो- T20 World Cup)
T20 World Cup 2024, Public Ticket Booking: क्रिकेट फैंस को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. यह बुकिंग 7 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी.
क्रिकेट फैंस अगर टी20 वर्ल्ड कप का मजा लेना चाहते हैं तो वो t20Worldcup.com वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 1 से 29 जून के बीच खेला जाएगा.
आईसीसी के अनुसार, इस बार वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फैंस को नहीं दिए जा रहे हैं. बल्कि सात दिन की विंडो के अंदर फैंस को टिकट खरीदने के लिए सभी को बराबर मौका दिया गया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि एक व्यक्ति यानी एक आईडी से एक मैच के लिए ज्यादा से ज्यादा 6 टिकट मिल सकते हैं. इस तरह से फैंस कितने भी मैचों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की शुरूआती किमत करीब 6 डॉलर यानी करीब 500 रूपये से शुरू है.
वर्ल्ड कप के लीग स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल मैच तक के लिए 2.60 लाख से ज्यादा टिकट जारी किए गए हैं. प्रत्येक टिकट की कीमत उसकी कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है. टी20 वर्ल्ड कप के लीग चरण से लेकर फाइनल मुकाबले तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे. यह सभी मैच अमेरिका के 3 और वेस्टइंडीज के 6 जगहों पर खेली जाएगी.
क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले रजत पाटीदार का इंटरव्यू, क्या भारत के लिए करेंगे डेब्यू
IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, ये युवा खिलाड़ी करेगा डेब्यू
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…