देश

अभी और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां तो जम्मू कश्मीर में जमी झीलें, इन इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के आसार

Weather Update: लगभग पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. पंजाब हो या राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली या फिर यूपी और एमपी सभी जगह कोहरा और शीतलहर जारी है. कड़ाके की ठंड से लोगों को कई तरह की समस्या हो रही है. सबसे ज्यादा दिक्कत बिना घर वालों की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं.

तापमान में गिरावट के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और शीतलहर से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं शीतलहर को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है. जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी छुट्टी को लेकर फरमान जारी किए गए हैं. वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 14 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. राजस्थान में भी ठंड के चलते 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. जबकि आंगनबाड़ी केन्द्रों में 13 जनवरी तक छुट्टी रहेगी. वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ठंड के कारण नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे.

आने वाले दो दिनों में राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले दो दिनों में पारा और गिरेगा. 8 और 9 जनवरी तक कोल्ड डे से लेकर ‘गंभीर’ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. यूपी और हरियाणा में भी ठंड का सितम जारी है. फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने का आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं.

इन इलाकों में ओलावृष्टि का आसार

मौसम विभाग ने दक्ष‍िण भारत के कई राज्‍यों के अलावा उत्तर पश्‍च‍िम और मध्‍य भारत में ओलावृष्‍ट‍ि और बार‍िश का पूर्वानुमान भी जताया है. इन इलाकों में 8 से 10 जनवरी के दौरान गरज और ओलावृष्‍ट‍ि के साथ बार‍िश होने के आसार हैं. वहीं राजस्‍थान और पश्‍च‍िमी मध्‍य प्रदेश में भी ओलावृष्‍ट‍ि की आशंका है. जबकि महाराष्‍ट्र और गुजरात में बार‍िश की संभावना है. जम्मू कश्मीर में शून्य से नीचे तापमानर होने के कारण वहां झीलें जम गई हैं. यहां तापमान तापमान शून्य से 6 से 7 डिग्री नीचे जा रहा है.

UP और MP के सीएम ने बांटे कंबल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सड़क किनारे सो रहे लोगों को कंबल बांटे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “ठंड में कोशिश कर रहे हैं कि सभी को रैन बसेरों तक पहुंचाएं. प्रशासन के साथ आज रात कंबल बांटने निकला था. सभी अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि ठंड में प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए लोगों की मदद करें.”

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir: सिर पर सोने की खड़ाऊ लेकर निकला ये शख्स, 8 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पहुंचेगा अयोध्या

वहीं गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया और कंबल वितरित किए. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रत्येक जनपद को पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे जरूरतमंदों को कंबल और कपड़े उपलब्ध कराए जा सकें. यहां आसानी से कंबल उपलब्ध हो सकें इसके लिए पहले से ही व्यवस्था की गई है. हर जिलें में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जले, लोगों को राहत मिल सके, इसके लिए राजस्व विभाग और राहत आयुक्त कार्यालय को उसकी निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं. आज मुझे गोरखपुर में रैन बसेरों का निरीक्षण करने का और जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने का अवसर मिला.”

Rohit Rai

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

23 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

1 hour ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago