मिशन की सफलता के लिए देश में जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी का कामाख्या मंदिर, श्री मठ बाघंबरी गद्दी और महाराष्ट्र के मुंबई का चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर शामिल है.
Chandrayaan 3 Successful Landing: भारत का चंद्रयान-3 हजारों किलोमीटर की यात्रा करते हुए चांद के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है. अब चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ चांद पर उतरने वाला है. भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने मिशन की जानकारी देते हुए बताया है कि 23 अगस्त को लैंडर ‘विक्रम’ अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा. इससे पहले भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था, लेकिन उसका लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हालांकि, इस बार चंद्रयान-3 की सफलता की संभावना काफी अधिक है, और पूरे देश की निगाहें इसी मिशन पर हैं.
चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है. आज यूपी के गाजियाबाद जिले की पार्श्वनाथ पैराडाइज आरडब्ल्यूए टीम द्वारा हवन किया गया. आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनके यहां इसलिए हवन का आयोजन किया गया, ताकि ISRO के वैज्ञानिकों को ईश्वर का आर्शीवाद मिल सके और वे अपने मकसद में कामयाब हों.
भूपेंद्र ने कहा, ”हम जानते हैं कि हमारे वैज्ञानिक चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ की चंद्रमा पर सफल और सुचारू लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हम व्यावहारिक रूप से कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से यह प्रार्थना कर सकते हैं कि वे अपना आशीर्वाद दें.” उन्होंने कहा, ‘हमारी इच्छा है कि ईश्वर हमारी प्रार्थनाओं को सुनें और स्वीकार करें. और, हमारे महान वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के चेहरे पर जयकार के साथ मुस्कान लाएं.
यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में पढ़ी गई विशेष नमाज, बच्चों ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में मांगी दुआ
वहीं, यज्ञ-स्थल पर मौजूद पुजारी ने कहा, ”भारत का हर एक नागरिक 23 अगस्त की शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करने वाला है. ऐसे में हमने ईश्वर से प्रार्थना की है.” इस दौरान मंदिर में आरडब्ल्यूए टीम के साथ सोसाइटी के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
— भारत एक्सप्रेस
Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…
दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…
Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…