देश

छत्तीसगढ़: 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने बताया पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की ओर सार्थक कदम है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम विष्णु देव साय ने लिखा कि शांति और विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम, माओवाद के अंत से लिखा जाएगा बस्तर का स्वर्णिम कल.

63 माओवादियों ने किया सरेंडर

सीएम साय ने बताया कि शुक्रवार को बस्तर के दंतेवाड़ा में ‘पूना मारगेम- पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों, जिसमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं, ने हिंसा और भटकाव का मार्ग छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि विश्वास, परिवर्तन और नए जीवन की ओर सार्थक कदम है.

पीएम मोदी को दिया श्रेय

इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है. केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से यह सिद्ध हुआ है कि बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार की सटीक नीति और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण आज नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है. माओवादी नेक्सस का प्रभावी विघटन हो चुका है और दंतेवाड़ा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी तेजी से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. बस्तर में अब शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव रख रहे हैं.


ये भी पढ़ें: “भारत दुनिया का तीसरा बड़ा प्रकाशन केंद्र”, 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन में बोले धर्मेंद्र प्रधान


गृह मंत्री का भी किया जिक्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के रास्ते पर चल रहे लोगों को कई बार चेतावनी दी और हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही देश से नक्सलियों का सफाया निश्चित है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

12 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

38 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

54 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

58 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago