देश

गर्ल्स हॉस्टल में एक के बाद एक छात्राएं गायब! 10 दिन में दो बेटियां लापता, पुलिस ने गठित की टीमें

रिपोर्ट- अनिल पाण्डेय


MP News: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमारे समाज में आज भी बहुत कम जागरूकता देखने को मिलती है. मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो छात्राओं के लापता होने का मामला इसका ताजा उदाहरण है. माता सबरी कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर स्थित हॉस्टल से एक-एक कर दो छात्राओं के लापता होने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है.

कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं की छात्राएं लापता

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित माता सबरी कन्या शिक्षा हॉस्टल से पहले 28 दिसंबर को कक्षा 12वीं की एक छात्रा लापता हुई. इसके बाद 8 जनवरी को कक्षा 10वीं की छात्रा भी गायब हो गई. दोनों मामलों में हॉस्टल प्रबंधन ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. छात्राओं के लापता होने के बाद विभाग ने हॉस्टल की दो अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर से कक्षा 10वीं की छात्रा 8 जनवरी को लापता हुई. लापता छात्रा अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम क्षेत्र के समीप स्थित खमरौद गांव की निवासी बताई जा रही है. छात्रा छुट्टी के बाद गुरुवार को शिक्षा परिसर लौटी थी. परिजन उसे परिसर तक छोड़कर लौट गए थे. इसी दौरान छात्रा ने परिजनों से बाहर तक छोड़ने की बात कही और परिसर से बाहर निकली, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी देर तक छात्रा के न लौटने पर परिसर प्रबंधन को इसकी जानकारी हुई. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई.

प्रिंसिपल ने क्या कहा?

शिक्षा परिसर के प्राचार्य देवेंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सोहागपुर थाने में छात्रा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोहागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले 28 दिसंबर को कक्षा 12वीं की एक छात्रा भी इसी परिसर से लापता हो चुकी है. दूसरी छात्रा के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


ये भी पढ़ें: ‘पूर्व मुखिया निकला चोर’, नवादा के सरकारी दफ्तर से गायब किए दस्तावेज; वीडियो में दिखी करतूत


तलाश के लिए दो टीमों का गठन

शनिवार सुबह सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि लापता छात्रा की तलाश के लिए अधिकारियों के निर्देश में आज दो टीमों का गठन किया गया है. जो छात्रा की तलाश करेगी. उन्होंने कहा कि छात्रा की खोज के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

6 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

22 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

25 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

30 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

34 minutes ago