देश

कुली, मैकेनिक के बाद अब Rahul Gandhi का ‘किसान अवतार’, सिर पर गमछा बांध, छत्तीसगढ़ में काटे धान

Chhattisgarh Assembly Polls: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. तमाम राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं का राज्य में इन दिनों जमावड़ा लगा हुआ है. पीएम मोदी भी कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं. इसी कड़ी में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रविवार को छत्तीसगढ़ में रायपुर के पास कठिया गांव का दौरा किया. इस दौरान गांधी ने धान की कटाई में किसानों और मजदूरों की मदद की और उनसे बातचीत की. अब राहुल के किसान अवतार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

भूपेश बघेल के निर्णयों से किसानों को हुआ लाभ: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने किसानों की मदद और बातचीत के बाद अपनी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ का सहारा लिया. राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से किसानों को लाभ हुआ है. अपने एक्स पोस्ट में राहुल ने लिखा, ” छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया:

धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल
26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
19 लाख किसानों को ₹10,000 करोड़ का कर्जा माफ
बिजली का बिल आधा
5 लाख कृषि मजदूरों को ₹7,000/वर्ष

राहुल ने कहा कि यह एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में लागू करेंगे. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को होंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी. 2018 में, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 43.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 68 सीटें जीतीं.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: कौन हैं हमास लीडर खालिद मशाल, जिसके केरल रैली में शामिल होने पर मचा है बवाल?

कभी कुली तो कभी मैकेनिक बन जाते हैं राहुल गांधी

बताते चलें कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई मोटरसाइकिलों को अपने हाथों से ठीक भी किया था. इससे पहले राहुल रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते नजर आए थे. भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी कई अवतार में नजर आ चुके हैं. कूली, मैकेनिक के बाद अब राहुल का किसान अवतार नजर आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

29 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago