देश

Chhattisgarh: ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ कार्यक्रम का आज होगा आयोजन, मंदिर के पांच सौ वर्षों के इतिहास पर कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति

Ram Mandir Prana Pratistha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर रायपुर में आज (20 जनवरी) ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ के माध्यम से श्रीराम मंदिर के पांच सौ वर्षों के इतिहास पर एक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा अन्य कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे.

पुलिस परेड मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में 20 जनवरी को शाम छह बजे संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से ‘गाथा राम मंदिर की’ का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे. अधिकारियों ने बताया कि श्रव्य-दृश्य के माध्यम से दी जाने वाली इस प्रस्तुति में राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की कथात्मक प्रस्तुति दी जाएगी.

500 वर्षों का दिखाया जाएगा इतिहास

उन्होंने बताया कि राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. उसी के तहत रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने और अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण तक की गाथा सुनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि यह प्रस्तुति एक ‘लाइव म्यूजिकल बैंड’ के साथ होगी.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Prana Pratitha: राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी देश की दिग्गज हस्तियां, यहां देखें लिस्ट

श्रीराम मंदिर की महागाथा को श्रद्धालु देख और सुन सकेंगे

अधिकारियों ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा. श्रीराम मंदिर की महागाथा को श्रद्धालु देख और सुन सकेंगे. राज्य के संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में राम जन्मभूमि के इतिहास से लेकर अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर तक की घटनाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Ramanand Sagar Ramayan: राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पहली बार सिनेमाघरों में होगी ‘रामायण’ की स्‍क्रीनिंग

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी दिग्गज हस्तियां

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर देश की तमाम दिग्गज हस्तियों, उद्योगपतियों और कई देशों के राजनयिकों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में 8 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. जिसमें प्रमुख राजनीतिक नेता, बड़े उद्योगपति, शीर्ष फिल्म अभिनेता, खिलाड़ी, नौकरशाह और राजनयिक शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

2 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

15 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

44 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago