देश

‘राजीव गांधी जिंदा होते तो बाबरी आज भी खड़ी होती’ किताब के विमोचन पर बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर

Mani Shankar on Rajiv Gandhi and Babri: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि 1986 में बाबरी मस्जिद के दरवाजे पीएम राजीव गांधी के कहने पर नहीं बल्कि कांग्रेस नेता अरुण नेहरू के कहने पर खोले गए थे. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे पहले अरुण नेहरू को कांग्रेस में प्लांट किया गया. इसके बाद उन्हाेंने जब घटना को अंजाम दे दिया तो वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए.

यह भी पढ़ेंः इनके डीएम रहते ही कारसेवकों पर चलाई गईं थी गोलियां… जानें कौन हैं रामशरण श्रीवास्तव

कांग्रेस नेताओं ने निमंत्रण ठुकराकर सही किया

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर राजीव गांधी जिंदा होते और पीवी नरसिम्हा राव की जगह पर पीएम होते तो बाबरी मस्जिद आज भी खड़ी होती. तब भाजपा को उचित जवाब दिया जा सकता था. वहीं अय्यर ने प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की सराहना की. अपनी किताब की लाॅन्चिंग पर बात करते हुए मणिशंकर ने कहा कि गांधी कह रहे थे कि मस्जिद रखो और मंदिर बनाओ. सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा कि मंदिर बनाओ और मस्जिद कहीं और बनाओ। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ठीक वैसा ही है जैसा जिस पर राजीव आ रहे थे.

अटल जी की भाजपा को पीएम मोदी ने चुरा लिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा को पीएम नरेंद्र मोदी ने चुरा लिया है. अय्यर की यह किताब राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल पर आधारित है। इसके अलावा किताब में बाबरी राम जन्मभूमि मुद्दा, शाह बानो मामला, भारत-श्रीलंका समझौता समेत कई विवादों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ नाम से मिठाई बेचने पर अमेजन को जारी हुआ नोटिस, मांगा गया जवाब

बाबरी के दरवाजे खोलने के पीछे भाजपा की साजिश

अय्यर ने कहा कि 1986 में बाबरी के दरवाजे खोले जाने या पूछे जाने पर कहा कि संसद में 400 सीटों के बहुमत के साथ राजीव गांधी के पास मुसलमानों को खुश करने या हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी कोई बात नहीं थी. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ अरुण नेहरू के दिमाग की उपज थी। क्योंकि वे यूपी के थे और उनके दिमाग में स्कूल के दिनों से ही यह बात घुसी थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

7 minutes ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

13 minutes ago

‘कमाई जितना जरूरी है सेवा’, वाराणसी में बोलीं प्रीति अदाणी- ग्रुप हर साल 1.3 करोड़ लोगों के जीवन में ला रहा बदलाव

Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…

19 minutes ago

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

27 minutes ago