देश

Chhattisgarh: दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर को कोर्ट ने भेजा जेल, थाना प्रभारी रहते वारदात को दिया था अंजाम

Chhattisgarh: दुर्ग जिले में एक पुलिस निरीक्षक को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया है.

महिला से दुष्कर्म का आरोप

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग के अमेलश्वर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र यादव (37) को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र की एक महिला ने राजेंद्र पर आरोप लगाया है कि जब वह अमलेश्वर थाना में थानेदार के पद पर पदस्थ था, तब उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था.

ये भी पढ़ें:- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक की फरार बेगम शाइस्ता के साथ ये दुल्हन भी बनी पुलिस के लिए चुनौती, जानें कौन हैं

पीड़ित महिला तलाकशुदा

अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला तलाकशुदा है और उसका डेढ़ साल का एक बेटा है. उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र भी शादीशुदा है और उसने महिला को बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: “22 जनवरी 2024 को गर्भगृह में नहीं होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा”, चंपत राय बोले- ‘फैलाई जा रही है अफवाह’

अधिकारियों के मुताबिक, जब पीड़ित महिला को जानकारी मिली कि राजेंद्र की पत्नी जिंदा है, तब उसने आरोपी पुलिस निरीक्षक को खूब खरी खोटी सुनाई, जिससे भड़के आरोपी ने उसके साथ मारपीट की.

पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने राजेंद्र को निलंबित कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

3 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

23 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

25 minutes ago