यूटिलिटी

कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, इस राज्य में अब ओवरटाइम करने पर मिलेगा डबल पैसा

Delhi Labor Department approved draft: यदि आप नौकरी करते है और दिल्ली में रहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है. अगर आप ऑफिस में ओवरटाइम काम करते हैं तो अब आपको इसके लिए अतिरिक्त पैसे मिलेंगे. हाल ही में दिल्ली सरकार के एक फैसले को श्रम विभाग ने मंजूरी दे दी है. जिसमें अगर कर्मचारी ओवरटाइम करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त पैसे मिलते हैं. इस फैसले के बाद अगर कोई कर्मचारी एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा और एक हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम करता है तो इसे ओवरटाइम माना जाएगा और इसके लिए उसे अतिरिक्त पैसे भी मिलेंगे.

वहीं, श्रम विभाग के फैसले के बाद कोई भी कर्मचारी ओवरटाइम पर भी एक दिन में 12 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेगा और न ही कोई हफ्ते में 7 दिन काम करेगा. यानी एक कर्मचारी ओवरटाइम पर एक हफ्ते में 60 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेगा.

ज्वाइनिंग एवं एक्सपीरियंस लेटर अनिवार्य रूप से देना होगा

श्रम विभाग के निर्णय के अनुसार किसी भी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी ज्वाइन करने पर ज्वाइनिंग लेटर व नौकरी छोड़ने पर अनुभव पत्र देना आवश्यक होगा. इसके अलावा हर महीने सैलरी स्लिप के जरिए सैलरी का ब्योरा देना भी जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें- Irrfan Khan Death Anniversary: ‘मकबूल’ से लेकर ‘पान सिंह तोमर’ तक, OTT पर देखिए इरफान खान की यह बेहतरीन फिल्में

महिलाएं नाइट शिफ्ट कर सकेंगी

श्रम विभाग ने एक अन्य फैसले में कहा है कि अब महिलाएं अपनी मर्जी से ऑफिस में नाइट शिफ्ट कर सकती हैं. इस दौरान उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. इसके मुताबिक महिलाएं अपनी मर्जी से शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकती हैं. इसके लिए ऑफिस में उन्हें कैब सर्विस और डिनर देना अनिवार्य होगा. यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी महिला नाइट शिफ्ट के दौरान अकेले काम न करे.

वहीं दफ्तरों को अपने कार्यस्थल पर महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए काम करना होगा. वहीं, कोई भी कंपनी किसी महिला कर्मचारी से उसकी मर्जी के बिना रात में काम नहीं करवा सकती है। इसके अलावा हर कंपनी को अपने कार्यालय में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की समुचित व्यवस्था करनी होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

3 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

21 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

22 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

34 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

49 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago