मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. तारीखों की घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने हरियाणा चुनाव नतीजों पर भी बात की, जिसमें मतगणना के दिन टीवी पर दिखाए गए रुझानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, हरियाणा में 8.30 AM पर हमारी काउंटिंग शुरू हुई, लेकिन टीवी चैनल 8.05 AM पर ही रुझान कैसे दिखाने लगे? सिर्फ अपने एग्जिट पोल्स को सही दिखाने के लिए ये बेवकूफी वाली हरकतें की गईं.”
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना के दौरान टीवी चैनल सुबह रुझानों में कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो उसमें बीजेपी को जीत मिली. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतों की गिनती बाद में शुरू हुई, लेकिन टीवी चैनलों पर पहले से ही रुझान दिखाने शुरू हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…