Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टीवी चैनलों पर भड़के मुख्य चुनाव आयुक्त? राजीव कुमार बोले- काउंटिंग शुरू होने से पहले ही TV पर दिखाए जा रहे थे रुझान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, हरियाणा में 8.30 AM पर हमारी काउंटिंग शुरू हुई, लेकिन टीवी चैनल 8.05 AM पर ही रुझान कैसे दिखाने लगे?

Karnataka Election 2023:

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. तारीखों की घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने हरियाणा चुनाव नतीजों पर भी बात की, जिसमें मतगणना के दिन टीवी पर दिखाए गए रुझानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, हरियाणा में 8.30 AM पर हमारी काउंटिंग शुरू हुई, लेकिन टीवी चैनल 8.05 AM पर ही रुझान कैसे दिखाने लगे? सिर्फ अपने एग्जिट पोल्स को सही दिखाने के लिए ये बेवकूफी वाली हरकतें की गईं.”

मतगणना से पहले टीवी पर रुझान

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना के दौरान टीवी चैनल सुबह रुझानों में कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो उसमें बीजेपी को जीत मिली. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतों की गिनती बाद में शुरू हुई, लेकिन टीवी चैनलों पर पहले से ही रुझान दिखाने शुरू हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital