देश

China Train Accident: चीन में दो ट्रेनों की हुई खतरनाक टक्कर, 515 यात्री बुरी तरह घायल, जानें क्यों हुआ ये हादसा

China Train Accident: चीन की राजधानी बीजिंग में इस समय ठंड अपने चरम पर है और इन दिनों में भारी बर्फबारी के चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान सबवे दो ट्रेनों में की टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में 515 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक चांगपिंग लाइन पर एक सबवे ट्रेन के डिब्बे अलग हो गए थे. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल हुए लोगों में से 100 के करीब लोगों की हड्डियां तक टूट गईं.

इस मामले में बीजिंग नगर परिवहन आयोगन ने कहा है कि दुर्घटना गुरुवार शाम को लगभग 7 बजे हुई थी. जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीजिंग के पर्वतीय क्षेत्र में चांगपिंग लाइन पर हुआ है. अधिकारियों ने इसको लेकर बताया है कि पटरियों पर फिसलन के कारण आगे चल रही ट्रेन खुद रुक गई. पीछे से आ रही ट्रेन में ब्रेक नहीं लगे और वह फिसलते हुए टकरा गया.

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान में अगले साल होंगे आम चुनाव, बिलावल भुट्टो पीएम तो जरदारी होंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार

अधिकारियों ने क्या दिया बयान

बीजिंग के परिवहन प्राधिकरण के बयान में बताया गया कि आपात चिकित्सा कर्मी और पुलिस और परिवहन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और करीब 11 बजे तक सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. प्रशासन ने बताया है कि 25 यात्री अभी भी मेडिकल निगरानी है और 67 यात्री शुक्रवार तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे. हालांकि कई ट्रैक पर चालू रहे. कंपनी ने दुर्घटना के लिए माफी मांगते हुए घायल यात्रियों का इलाज करवाने की बात कही है.

यह भी पढ़ें-“2024 में नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने का प्रयास जारी रखेगा भारत,  AI का है आने वाला साल”, जॉन टी चैंबर्स ने की भविष्यवाणी

स्कूल और ट्रेनों का संचालन बंद

बीजिंग में बुधवार को भारी बर्फबारी शुरू हो गई थी, जिसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन तक बंद हो गए थे और स्कूल भी बंद कराने पड़े थे. शहर में अभी भी बर्फबारी जारी है. रातभर पारा शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है. दूसरी ओर उत्तरी चीन में आए बर्फीले तूफान से अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रेन हादसे में कई लोगो बुरी तरह घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

5 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

5 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

6 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

6 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

6 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

7 hours ago