देश

जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को PM Modi के नेतृत्व वाली NDA की बैठक में किया आमंत्रित, जानिए पत्र में क्या कुछ कहा

Chirag Paswan: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी समेत तमाम दल अपनी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. केंद्र की मोदी सरकार(एनडीए) और विपक्षी दल इसको लेकर कई मीटिंग भी कर रहे हैं. वहीं, इस बीच केंद्र की एनडीए(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार पीएम मोदी की अध्यक्षता में 18 जुलाई को नई दिल्ली में एक बैठक करने जा रही है. बताया गया कि इस बैठक में बीजेपी समेत उसके साथ केंद्र में गठबंधन की पार्टियां भी शामिल होंगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बैठक के लिए बिहार के जमुई से लोजपा(रामविलास) सांसद चिराग पासवान को भी आमंत्रित किया है. उन्होंने इसके लिए एक पत्र लिखा है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Chirag Paswan: जेपी नड्डा ने लोजपा(रामविलास) को एनडीए का बताया महत्वपूर्ण हिस्सा

एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा ने सांसद चिराग पासवान को पत्र लिखा है. उन्होंने इसमें कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
जेपी नड्डा ने अपने पत्र में लिखा,”आपकी(चिराग पासवान) पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास पासवान) एनडीए की अहम साथी है. एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं.”

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के लिए Team India का ऐलान, ऋतुराज और हरमनप्रीत के हाथों में कमान, जानिए रिंकू सिंह समेत किसको मिला मौका

उन्होंने पत्र में आगे लिखा,”पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के बहुआयामी विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है. एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सेवा और सुशासन की वास्तविक परिकल्पना को साकार किया है. इसका परिणाम है कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत विजन-2047 के नए सपनों को लेकर देश के विकास की यात्रा को जनभागीदारी व जनविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है.”

18 जुलाई को दिल्ली के होटल अशोक में होगी बैठक- पत्र

जेपी नड्डा ने अपने पत्र में लिखा,”आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है. इस बैठक में आप(चिराग पासवान) सादर आमंत्रित हैं.” उन्होंने आगे लिखा,”एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुढृढ़ता प्रदान करता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago