देश

Chitrakoot: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू गिरफ्तार, जेल में बंद विधायक पति अब्बास अंसारी से पहुंची थी मिलने, पर्स में मिले आपत्तिजनक सामान

Chitrakoot. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निसबत को पुलिस ने जेल में ही गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने पति विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के लिए जेल में पहुंची थी. बताया जा रहा है कि, उनके पर्स से दो मोबाइल फोन सहित अन्य प्रतिबंधित व आपत्तिजनक सामान मिले हैं.

सूत्रों के मुताबिक, चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिलने के लिए पत्नी निसबत पहुंची थीं. डिप्टी जेलर के कमरे में पति-पत्नी की मुलाकात हो रही थी. इस बात की जानकारी प्रशासन को हुई. जिसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल में छापा मारा.

बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन से सांठगांठ कर नियम विरुद्ध तरीके से निसबत पति से मिलने पहुंची थी. पुलिस ने निसबत अंसारी के पर्स की तलाशी ली तो, उसमें दो मोबाइल फोन सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. आरोप है कि निसबत जेल में मोबाइल फोन ले जा रही थीं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निसबत का मोबाइल भी जब्त कर लिया है. इसी के साथ पुलिस ने उनको गोपनीय जगह पर रखा है.

ये भी पढ़ें–  UP News: जेल में बंद सपा नेता आरपी यादव से नहीं मिल पाए शिवपाल, फूटा गुस्सा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

जेल की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा

डीजी जेल आनंद कुमार ने बताय कि, इस संबंध में IPC और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कोतवाली नगर कर्वी में अब्बास अंसारी की पत्नी निसबत के साथ ही जेल अधीक्षक अशोक सागर तथा संबंधित अन्य जेल कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही निसबत अंसारी से पूछताछ भी जारी है. उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर जांच के आदेश भी दिए गए हैं. डीआईजी जेल प्रयागराज शैलेंद्र कुमार को जांच सौंपी गई है. कहा जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद चित्रकूट जेल में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

11 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

28 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

30 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

42 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

56 minutes ago