होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
लोकसभा चुनाव के सर्वे में बीजेपी की बढ़ी टेंशन
Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव होने में करीब एक साल का समय बचा हुआ है और सभी चुनावी पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरु कर दिया है. एक तरफ मजबूत बीजेपी फिर से 350 सीटें लाने की ताल ठोक रही है तो वहीं विपक्ष एकजुट होने की कोशिश में लगा हुआ है. इस बीच लोकसभा चुनाव में कौन जीत हासिल करेगा उसे लेकर सर्वे भी किए जा रहे हैं. वहीं अब एक सर्वे ऐसा सामने आया है जिसने बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दिया है.
सर्वे के मुताबिक बिहार में बीजेपी को बड़ा नुकसान हो सकता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए (UPA) का जादू चलता दिखाई दे रहा है. अगर सर्वे की माने तो यूपीए को 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में 25 गुना ज्यादा सीटें मिल सकती हैं.
सी वोटर और इंडिया टुडे ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हाल ही में एक सर्वे किया था. जिसमें बीजेपी को तगड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. जनता का मूड जानने वाले इस सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की सीटें कई राज्यों में बढ़ती दिखाई दे रही हैं. इनमें बिहार भी है.
सर्वे में लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों से सवाल किया गया था. इसके मुताबिक बिहार में यूपीए को 25 सीटें मिल रही हैं. बता दें कि लोकसभा सीटों के हिसाब से महत्वपूर्ण राज्य बिहार में पिछले चुनाव में यूपीए का सूपड़ा साफ हो गया था. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं लेकिन 2019 के चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की झोली में 39 सीटें गिरी थी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को सिर्फ एक सीट मिली थी.
इस बार बिहार में यूपीए की सीटें बढ़ने का अनुमान इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि बिहार की राजनीति में पिछले समय में बड़ी हलचल देखने को मिली है. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी तब बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन को 40 में से 39 सीटें मिली थीं. वहीं अब बिहार में जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा है और इसका असर चुनाव पर भी पड़ता दिखाई देने लगा है.
सर्वे में देश में एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनती बताई गई है. हालांकि, सीटों में कमी आई है. एनडीए को 298 सीट मिलती दिखाई गई हैं. इसमें बीजेपी को 284 सीट, जबकि 14 सीटें सहयोगियों को मिलने का अनुमान लगाया गया है.
24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…
24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और…