यूटिलिटी

RBI ने Paytm Payments Bank को दी बड़ी राहत, अब इस तारीख तक जारी रहेंगी ये सेवाएं

Paytm Payments Bank Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को पेटीएम पेमेंट बैंक को बड़ी राहत दी है. पहले प्रतिबंध लागू करने की डेडलाइन 29 फरवरी 2024 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दिया गया है. मतलब ये हुआ कि 15 दिन की अतिरिक्त छूट दी गई है. इसके साथ ही आरबीआई ने पेटीएम को लेकर FAQ  भी जारी किया है.

दरअसल 31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर कुछ नियामक उल्लंघनों को लेकर कई बंदिशें लगाई थीं. इनमें केवाईसी कम्‍प्‍लायंस न होना भी शामिल था. पेटीएम पेमेंट्स बैंक को छोड़कर अन्य पेमेंट बैंकों में लगभग 30,000 अकाउंट्स को आगे की जांच के लिए RBI के पास भेजा गया है. RBI अभी इन खातों की जांच कर रहा है. उसने अतिरिक्त जानकारी मांगी है.

ग्राहकों के लिए बढ़ाया समय

केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस द्वारा संचालित पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank) पर कुछ व्यावसायिक प्रतिबंध लगाए थे. आरबीआई ने आगे कहा कि लोगों के हितों का ध्‍यान रखते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को थोड़ा और वक्‍त दिया जा रहा है.

RBI ने कहा कि इस दौरान किसी भी अन्य जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी. 15 मार्च, 2024 के बाद ग्राहक खाते, प्रीपेड, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सभी सेवाएं बंद हो जाएंगी. अगर कोई पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में रिफंड का इंतजार कर रहा है तो 15 मार्च, 2024 के बाद भी खाते में रिफंड, कैशबैक, पार्टनर बैंकों से स्वीप-इन या ब्याज की अनुमति दी गई है.

वॉलेट का कर सकेंगे इस्तेमाल

RBI ने कहा कि अगर आपके पास पेटीएम वॉलेट है तो 15 मार्च तक जमा रकम पर इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं. हालांकि 15 मार्च के बाद इसमें जमा की अनुमति नहीं दी जाएगी. बची हुई रकम का ही उपयोग किया जा सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

7 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

15 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

17 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

19 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

28 minutes ago