देश

Corona Virus: भारत में सितंबर 2022 के बाद से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले, सामने आए 4435 नए केस, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलीले सुनने को तैयार सुप्रीम कोर्ट

Corona Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत में बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान 4,435 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो सितंबर 2022 के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है. आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामलों की संख्या 23,091 है. इसी अवधि के दौरान कोरोना से 15 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जिसके चलते महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत आंकी गई थी. जबकि दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है, जबकि महाराष्ट्र और केरल में चार-चार लोगों की मौत हो गई है.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलीले सुनने को तैयार

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या पर गौर करते हुए बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वकीलों की दलीलें सुनने का इच्छुक है. प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की एक पीठ ने कहा कि अदालत वकीलों को ‘हाईब्रिड मोड’ (परिसर में या ऑनलाइन माध्यम से) से पेश होने की अनुमति देने को तैयार है. प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ हम आपकी दलीलें वीडिया कॉन्फ्रेंस के जरिए सुन सकते हैं.’’

ये भी पढ़ें: Corona Virus: फिर डराने लगे कोरोना वायरस के मामले, दोगुनी हुई रफ्तार, केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े रहे केस

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

18 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

43 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

48 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago