होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Malaika Arora Song Tera Ki Khayal: मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा ने पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर किया है. वहीं अब इनका गाना ‘तेरा की ख्याल’ रिलीज हो गया है. इस गाने में एक्ट्रेस अपने डांस और किलर लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं. इस गाने में गुरु संग मलाइका की केमिस्ट्री भी कमाल की नजर आ रही है. जहां ‘तेरा की ख्याल’ गाने के फैन्स तारीफें बटोर रहे हैं, वहीं खुद अर्जुन कपूर भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. इस गाने में डांस करती नजर आ रही अपनी लेडी लव मलाइका की तारिफ किए बिन कैसे रोक पाते खुद को.
इस गाने के लिए अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का समर्थन करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन ने लिखा, ‘इस गाने से प्यार है’ और उसे टैग किया. तेरा की ख्याल गाने में गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है. रॉयल मान ने इस गाने को लिखा है. बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है.
अक्सर देखा जाता है कि मलाइका अरोड़ा हों या अर्जुन कपूर दोनों एक-दूसरे के काम को प्रमोट करते रहते हैं, सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जगहों पर दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखे जाते हैं. आपने देखा होगा कि मलाइका और अर्जुन अब खुलकर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं. हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर की जमकर तारीफ की थी और उन्हें एक अच्छा साथी बताया था. दोनों को NMACC लॉन्च इवेंट के रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचते हुए देखा गया. यहां इनकी जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…