देश

झारखंड में राज्य सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सीएम ने दी स्वीकृति, तीन अफसर हो चुके हैं रिटायर

Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की स्वीकृति दे दी है. इनमें तीन अधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, रविशंकर और मुकुंद दास रिटायर हो चुके हैं. इन अफसरों के खिलाफ रिटायर आइएएस अधिकारी कमल जॉन लकड़ा को जांच संचालन पदाधिकारी बनाया गया है.

गड़बड़ी के हैं आरोप

इन सात अफसरों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप हैं. जिन जगहों में ये अफसर पदस्थापित थे उन जिलों के डीसी ने प्रपत्र क गठित कर सरकार को रिपोर्ट भेजी थी जिसकी प्रथम दृष्टया जांच में आरोप प्रमाणित पाये गये. इसके बाद पूरे मामले को सीएम के पास भेजा गया था. सीएम की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने कारवाई का आदेश जारी कर दिया है.

चलेगी विभागीय कारवाई

रवींद्र कुमार सिंह( रिटायर) तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी चतरा, जयदीप तिग्गा तत्कालीन जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पश्चिम सिंहभूम, रविशंकर(रिटायर) तत्कालीन संयुक्त सचिव, मुकुंद दास (रिटायर) बीडीओ गुमला, जितेंद्र कुमार देव, तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, संदीप बक्शी, लखी राम बास्के, तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी मानगो के खिलाफ इस आदेश के बाद विभागीय कारवाई चलेगी.

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago