Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड में राज्य सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सीएम ने दी स्वीकृति, तीन अफसर हो चुके हैं रिटायर

इन सात अफसरों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप हैं. सीएम की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है.

CM champai soren

सीएम चंपई सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की स्वीकृति दे दी है. इनमें तीन अधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, रविशंकर और मुकुंद दास रिटायर हो चुके हैं. इन अफसरों के खिलाफ रिटायर आइएएस अधिकारी कमल जॉन लकड़ा को जांच संचालन पदाधिकारी बनाया गया है.

गड़बड़ी के हैं आरोप

इन सात अफसरों पर उनके पदस्थापन काल में अलग-अलग मामलों पर गड़बड़ी करने के आरोप हैं. जिन जगहों में ये अफसर पदस्थापित थे उन जिलों के डीसी ने प्रपत्र क गठित कर सरकार को रिपोर्ट भेजी थी जिसकी प्रथम दृष्टया जांच में आरोप प्रमाणित पाये गये. इसके बाद पूरे मामले को सीएम के पास भेजा गया था. सीएम की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने कारवाई का आदेश जारी कर दिया है.

चलेगी विभागीय कारवाई

रवींद्र कुमार सिंह( रिटायर) तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी चतरा, जयदीप तिग्गा तत्कालीन जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, पश्चिम सिंहभूम, रविशंकर(रिटायर) तत्कालीन संयुक्त सचिव, मुकुंद दास (रिटायर) बीडीओ गुमला, जितेंद्र कुमार देव, तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, संदीप बक्शी, लखी राम बास्के, तत्कालीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी मानगो के खिलाफ इस आदेश के बाद विभागीय कारवाई चलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital