देश

स्‍वतंत्रता दिवस पर भी जेल में रहेंगे CM केजरीवाल? दिल्ली के LG को पत्र लिखा- इस बार आतिशी फहराएंगी तिरंगा

Delhi News: दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में होने के चलते इस बार स्‍वतंत्रता दिवस पर ध्‍वजारोहण नहीं कर पाएंगे. उन्‍होंने कहा है कि इस बार 15 अगस्त को दिल्ली में उनकी जगह दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी तिरंगा झंडा फहरायेंगी. उन्‍होंने जेल से दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक पत्र लिखकर ऐसा बताया.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए थे, और उन्‍हें तिहाड़ जेल में रखा गया है. वहीं, से केजरीवाल ने आज दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर ये कहा कि- “इस बार 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहरायेंगी.”

हर साल छत्रसाल स्टेडियम में होता है ध्‍वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा फहराते हैं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया है.

शराब घोटाले में अदालत ने सही ठहराई गिरफ्तारी

गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने बीते सोमवार को शराब घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया. हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सीबीआई के कृत्यों में कोई दुर्भावना नहीं है, जिसने दिखाया है कि आप सुप्रीमो कैसे उन गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सकते हैं.

सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किए थे केजरीवाल

सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था जब वह ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो न्यायिक हिरासत में थे. बाद में उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है, जिसके चलते वो जेल में हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago