देश

मणिपुर हिंसा : सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने कुकी नेताओं से की मुलाकात, जल्द ही कांगपोकपी और चुराचंदपुर का करेंगे दौरा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों के तहत गुवाहाटी में राज्य के कुकी आदिवासी नेताओं और कुकी विद्रोही समूहों के साथ बंद कमरे में बैठक की. कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (केएनओ) के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप ने मुख्यमंत्री के साथ रविवार रात की बैठक के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चर्चा बहुत सकारात्मक थी, और सही दिशा में बढ़े हैं.

गृह मंत्री और मुख्यमंत्री संकट को हल करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे

हाओकिप ने कहा, हमने संघर्ष विराम और दोनों ओर से किसी भी तरह के हमले को खत्म करने पर चर्चा की. हमने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. हमें उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री संकट को हल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे.

केएनओ और यूपीएफ के नेताओं ने सीएम से की मुलाकात

सूत्रों ने कहा कि केएनओ और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) के नेताओं ने मुख्यमंत्री सरमा से मुलाकात की और संघर्षग्रस्त मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. गुवाहाटी में बैठक संकट को जल्द से जल्द हल करने के सरकार के आउटरीच प्रयासों की अगली कड़ी है. अलग-अलग तबकों से आरोप लगते रहे हैं कि कुकी उग्रवादी मणिपुर में हाल की हिंसा में शामिल थे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, देश में 43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

सरमा के करीबी सूत्र, जो भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक भी हैं, के जल्द ही मणिपुर के आदिवासी बहुल जिलों कांगपोकपी और चुराचंदपुर का दौरा करने और सिविल सोसाइटी संगठनों तथा प्रभावशाली आदिवासी नेताओं के साथ बातचीत करने की संभावना है.

हिंसा में अब तक 105 की मौत, 320 से अधिक घायल

सरमा 10 जून को मणिपुर की एक दिवसीय यात्रा पर थे, जिसमें उन्होंने इम्फाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, कई मंत्रियों, कई विधायकों और संगठनों के साथ कई बैठकें कीं, जिसमें मणिपुर अखंडता पर समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) भी शामिल थी. गत 3 मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक 105 से अधिक लोग मारे गए हैं और 320 से अधिक घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

19 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

30 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago