नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पीएम मोदी रोजगार मेले के तहत ये नियुक्ति पत्र बांटेंगे. पीएम मोदी मोदी ने पिछले साल ऐलान किया था कि अगले डेढ़ सालों के अंदर 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी.
उसी के तहत पीएम मोदी 13 जून यानी कि आज युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 43 जगहों पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में युवाओं को पत्र देंगे. पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. बता दें कि रोजगार मेले के तहत केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति दी जा रही है. जिसमें केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.
रोजगार मेले के तहत मिशन मोड में युवाओं को नौकरी दी जा रही है. नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को आईजीटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन माड्यूल कर्मयोगी शुरू के जरिए खुद को ट्रेनिंग देने का मौका दिया जाएगा. इस पोर्टल पर 400 से ज्यादा ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं. कर्मचारी कहीं से भी इससे जुड़ सकते हैं.
बीते नौ सालों में सबसे ज्यादा मोदी सरकार को रोजगार को लेकर विपक्ष के आरोपों को झेलना पड़ा है. विपक्ष ये आरोप लगाता रहा है कि केंद्र सरकार रोजगार देने में विफल रही है. वहीं अब 10 लाख नौकरी देने की कवायद में बीजेपी सरकार जुटी हुई है. जिससे वो विपक्ष के आरोपों का जवाब देने में सक्षम हो सके.
-भारत एक्सप्रेस
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…