गृह मंत्री अमित शाह और सीएम एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘एक तमिल देश का प्रधानमंत्री बने’ वाले बयान का स्वागत किया, लेकिन कहा कि ‘बयान के पीछे जो मंशा छिपी हुई है, वो स्पष्ट नहीं है. मुख्यमंत्री ने मेट्टूर डैम के पानी को रिलीज करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि अमित शाह प्रधानमंत्री मोदी से क्यों नाराज हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तमिलसाई और एल. मुरुगन को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलेगा.
स्टालिन ने कहा, पिछले दो वर्षों में, सरकार ने कृषि के लिए एक अलग बजट पेश किया है और किसान कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है. विशेष रूप से अखिल ग्राम योजना का कार्यान्वयन, जिसके माध्यम से दो वर्षों में 23.54 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 81.12 करोड़ रुपये की लागत से कुरुवई की खेती की गई थी और बहुत कम समय में किसानों को लगभग 1.5 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं.
गौरतलब है कि, केंद्रीय गृह मंत्री ने बीते रविवार को चेन्नई में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने तमिलनाडु से दो संभावित प्रधानमंत्रियों कामराज और मूपनार का मौका गंवा दिया. इनके पीएम न बन पाने के पीछे डीएमके जिम्मेदार है.
यह भी पढ़ें- पूरे शहर में बजरंगबली की गदा…फिर प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती… एमपी में ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस!
इसके अलावा पीएम ने ये भी कहा था कि किसी गरीब परिवार के तमिल को देश का पीएम बनना चाहिए. इस दौरान अमित शाह ने डीएमके और उसके दिवंगत मुखिया एम. करुणानिधि पर भी निशाना साधा था. शाह ने कहा कि तमिलनाडु के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को एदर देश का प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन उसे करुणानिधि ने पूरी कोशिश कर विफल कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…
Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…
परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…
UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…
Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…