Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमित शाह के बयान का सीएम स्टालिन ने किया स्वागत, लेकिन बोले, गृह मंत्री की मंशा स्पष्ट नहीं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘एक तमिल देश का प्रधानमंत्री बने’ वाले बयान का स्वागत किया.

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘एक तमिल देश का प्रधानमंत्री बने’ वाले बयान का स्वागत किया, लेकिन कहा कि ‘बयान के पीछे जो मंशा छिपी हुई है, वो स्पष्ट नहीं है. मुख्यमंत्री ने मेट्टूर डैम के पानी को रिलीज करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि अमित शाह प्रधानमंत्री मोदी से क्यों नाराज हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तमिलसाई और एल. मुरुगन को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलेगा.

स्टालिन ने कहा, पिछले दो वर्षों में, सरकार ने कृषि के लिए एक अलग बजट पेश किया है और किसान कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है. विशेष रूप से अखिल ग्राम योजना का कार्यान्वयन, जिसके माध्यम से दो वर्षों में 23.54 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 81.12 करोड़ रुपये की लागत से कुरुवई की खेती की गई थी और बहुत कम समय में किसानों को लगभग 1.5 लाख मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं.

अमित शाह ने बीजेपी नेताओं के साथ की थी बैठक

गौरतलब है कि, केंद्रीय गृह मंत्री ने बीते रविवार को चेन्नई में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने तमिलनाडु से दो संभावित प्रधानमंत्रियों कामराज और मूपनार का मौका गंवा दिया. इनके पीएम न बन पाने के पीछे डीएमके जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें- पूरे शहर में बजरंगबली की गदा…फिर प्रियंका ने की मां नर्मदा की आरती… एमपी में ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे कांग्रेस!

गृह मंत्री ने दिया था ये बयान-

इसके अलावा पीएम ने ये भी कहा था कि किसी गरीब परिवार के तमिल को देश का पीएम बनना चाहिए. इस दौरान अमित शाह ने डीएमके और उसके दिवंगत मुखिया एम. करुणानिधि पर भी निशाना साधा था. शाह ने कहा कि तमिलनाडु के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को एदर देश का प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन उसे करुणानिधि ने पूरी कोशिश कर विफल कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital