यूटिलिटी

नए साल की शुरूआत पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, एलपीजी गैस के दामों में की बड़ी कटौती

नए साल की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही 2024 चुनावी साल कहा जा रहा है. इस साल लोकसभा चुनाव होंगे. उसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है. नए साल में सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए यह खुशखबरी है. नए साल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट (LPG Price Cut) देखने को मिली है. 1 जनवरी 2024 से दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की है. एक महीने में दूसरी बार सिलेंडर के दाम कम हुए हैं. इससे पहले 22 दिसंबर को सिलेंडर के दाम कम किए गए थे. लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस हैं.

कीमत में कितनी हुई कटौती?

सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कमर्शियल सिलेंडर गैस की कीमत में कटौती की है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक से डेढ़ रुपये की कटौती की गई है. लेकिन 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू गैस के दाम पिछले चार महीने से जस के तस बने हुए हैं. इसमें कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है. इससे पहले 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ था. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 902.50 रुपये हो गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,755.50 रुपये हो गई है. दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये में उपलब्ध है. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये है.

ये भी पढ़ें- मलायका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? एक्ट्रेस के ऐसे बयान से फैंस हुए हैरान

राजस्थान में आज से सिलेंडर 450 रु

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 450 रुपये में सिलेंडर देने का ऐलान किया था. इसके मुताबिक, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की कि राज्य में आज से सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा. बीपीएल लाभार्थियों और उज्ज्वला योजना लाभार्थियों में से महिलाओं को यह सिलेंडर मिलेगा. राजस्थान सरकार महिलाओं को 12 सिलेंडर सस्ते में देगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

18 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

21 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

52 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

58 minutes ago